April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मां-बेटी के बीच काम पर जाने को लेकर हुआ विवाद, दरवाजा बंद कर चुन्नी से लगा ली फांसी

मां-बेटी के बीच काम पर जाने को लेकर हुआ विवाद, दरवाजा बंद कर चुन्नी से लगा ली फांसी

एनसीआई@कोटा

नांता थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपनी मां से हुए विवाद के बाद चुन्नी से गर्दन में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसने माता-पिता के काम पर जाने के बाद यह कदम उठाया। इस बात का पता चलने पर पड़ोसियों ने उसके माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता पिता घर पहुंचे ओर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नांता थाना पुलिस ने बताया कि नांता बरडा बस्ती निवासी चमन लाल अपनी पत्नी और बेटी नंदिनी (18 )‌ के साथ मजदूरी करता है। शुक्रवार को नंदनी ने काम पर जाने से इनकार कर दिया। इस पर नंदिनी और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई। बाद में उसकी मां काम पर चली गई। इसके बाद पीछे से नंदनी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

मृतका नंदनी के पिता चमन लाल ने बताया कि उनके 6 बच्चे हैं। इनमें नंदनी दूसरे नम्बर की संतान थी। वह घर पर रहकर ओपन से 10 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को दोनों मजदूरी पर गए थे। छोटे बच्चे बाहर खेल रहे थे। दोपहर साढ़े बारह से एक बजे के बीच नंदनी घर पर अकेली थी। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर कमरे में चुन्नी से फंदा लगा लिया। जब बच्चे खेल कर घर आए तो नंदनी ने मकान का दरवाजा नहीं खोला। इस पर बच्चों ने जोर-जोर से उसे आवाज दी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही फोन कर चमन लाल को सूचना दी। इस पर पति-पत्नी घर गए और नंदनी को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.