April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा में स्पा सेंटर पर छापा, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर चार युवतियों सहित नौ लोग गिरफ्तार

कोटा में स्पा सेंटर पर छापा, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर चार युवतियों सहित नौ लोग गिरफ्तार

एनसीआई@कोटा

गुमानपुरा थाना पुलिस ने एक स्पा पार्लर पर छापा मारकर 4 लड़कियों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुमानपुरा पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ऐसी दूसरी कार्रवाई की है।

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि गुमानपुरा क्षेत्र में मल्टीपरपज स्कूल के सामने तत्व बोर्ड व लाइफ स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी‌। मसाज की आड़ में यहां पर अनैतिक काम होने की जानकारी थी। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान स्पा सेन्टर के खुले हुए दरवाजे से अंदर देखा तो वहां चार लड़कियां व पांच युवक मिले। इनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। इस पर इन सभी युवक-युवतियों को पकड़कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि गुमानपुरा पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी कार्रवाई की है। इससे पहले दादाबाड़ी में भी एक स्पा पार्लर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.