April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर बूंदी में 139 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन हुए

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर बूंदी में 139 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन हुए

एनसीआई@बूंदी

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित किए गए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 139 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें से ऑपरेशन के योग्य पाए गए 38 रोगियों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए गए।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बूंदी के सचिव अशोक विजय, शिविर संयोजक ओम प्रकाश जैन व सहसंयोजक पुरषोत्तम पारीक ने बताया कि आमजन को लाभांवित करने के उद्देश्य से करीब 36 सालों से सोसाइटी के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में यह 37 वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर है। सोसाइटी पिछले करीब 40 वर्षों से सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा एवं असहायों की सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। सोसाइटी के कोषाध्यक्ष ध्रुव व्यास ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में 139 व्यक्तियों की सभी प्रकार की जांचें की गईं थीं।

सोसाइटी के कार्यवाहक चेयरमैन राजेन्द्र रांवका ने बताया कि शिविर में मरीजों के खाने-पीने व रहने की व्यवस्था निःशुल्क थी। ऑपरेशन बूंदी जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निजाम व डॉ. लतीफ ने अपनी टीम के साथ किए।

शिविर संयोजक ओम प्रकाश जैन व सहसंयोजक पुरुषोत्तम पारीक ने रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के निर्देश में सफल शिविर संचालन के लिए उनका आभार जताया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी भविष्य में भी जनहित के कार्य इसी प्रकार से करती रहेगी। सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध अग्रवाल व दुर्गाशंकर शर्मा ने भी शिविर में अपनी सेवाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.