केजरीवाल को लेकर इंडी गठबंधन में दरार, लेफ्ट के नेता बोले कांग्रेस के कारण ही दिल्ली के सीएम जेल में, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
INDI alliance में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अब दरार पड़ गई है। इस मुद्दे पर सीपीआईएम नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम विजयन ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के कारण ही नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत के कारण ही केजरीवाल अब जेल में हैं।
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क/ कोझिकोड
दिल्ली में विपक्ष की विरोध रैली के एक दिन बाद INDI गठबंधन में फिर घमासान मचा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अब गठबंधन में दरार नजर आई है। दरअसल, सीपीआईएम नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की है।
कांग्रेस के कारण ही केजरीवाल जेल में
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम विजयन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के कारण ही नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत के कारण ही केजरीवाल अब जेल में हैं।
सीपीआईएम के खिलाफ ही खड़े राहुल
सीएम विजयन अपने चुनाव अभियान से पहले मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इसी बीच राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वैसे तो कांग्रेस और सीपीआईएम इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन राहुल क्या कर रहे हैं, कुछ पता नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल, जो वायनाड लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, वो सीपीआई के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, तो भाजपा को टक्कर कैसे देंगे?
वायनाड में भाजपा नहीं, हमसे ही लड़ रहे राहुल
केरल के सीएम ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि राहुल अब पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वे वायनाड से हमारे खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल सीपीआई की एनी राजा के खिलाफ खड़े हैं, इससे साफ है कि वो भाजपा नहीं, हमारे ही खिलाफ हैं।
सीएम विजयन ने कहा, ”वह क्या कर रहे हैं? हम सभी जानते हैं कि मणिपुर में क्या हुआ और हम यह भी जानते हैं कि जब एनी राजा ने मणिपुर की घटनाओं के खिलाफ बोला तो उन पर दबाव डाला गया। क्या राहुल ने कुछ कहा?
