April 21, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में किया भर्ती, हालत स्थिर

लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में किया भर्ती, हालत स्थिर

एनसीआई@नई दिल्ली

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है। अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।

पिछले कई महीनों से आडवाणी की तबीयत खराब चल रही थी। बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि बुधवार रात को उनकी सेहत में ज्यादा गिरावट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

आडवाणी को क्या हुआ है?

वैसे तो आडवाणी का समय-समय पर हेल्थ चेक अप होता रहता है, लेकिन इस बार शाम को उन्हें कुछ ठीक महसूस नहीं हुआ और उसी वजह से तुरंत एम्ल ले जाया गया। इस समय बीजेपी नेता को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट में रखा गया है, यह विभाग बुजुर्गों की बीमारियों का ही ध्यान रखता है। अभी तक आडवाणी की सेहत को लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है, कहा जा रहा है कि अभी वे स्थिर हैं।

इसी साल मिला भारत रत्न

उल्लेखनीय है कि आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान पीएम मोदी ने किया था। तब पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा था–मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

आडवाणी की सियासी यात्रा

वैसे 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था। इसके अलावा भी उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में कई सम्मान मिल चुके हैं। उनकी पहचान एक विनम्र नेता की रही है जिनके रिश्ते सभी के साथ अच्छे रहे। उनके राजनीतिक जीवन की बात करें तो उन्होंने बीजेपी को शुरू से खड़ा करने का काम किया था। अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर उन्होंने बीजेपी को राष्ट्रीय पार्टी का तमगा दिलवाया था।

आडवाणी तीन बार बीजेपी अध्यक्ष पद पर भी रहे, इसके अलावा वे सात बार लोकसभा सांसद और तीन बार राज्यसभा सांसद भी चुने गए। 50 साल से भी ज्यादा लम्बी राजनीतिक यात्रा में उन्होंने अपने विचारों से अलग पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.