राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के बूंदी जिलाध्यक्ष बने शिवराज सैनी, तेज कुमार को बनाया संरक्षक
एनसीआई@बूंदी
सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिवराज सैनी को राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सर्व सम्मति से राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ बूंदी का जिलाध्यक्ष चुना है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी तेजकुमार संरक्षक चुने गए हैं।
संगठन की एक विज्ञप्ति के अनुसार जिलाध्यक्ष सैनी को संगठन के संविधान के अनुसार जिला कार्यकारिणी के गठन एवं ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन का अधिकार दिया गया है।
