April 29, 2026

News Chakra India

Never Compromise

ब्लड डोनेशन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

ब्लड डोनेशन के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

एनसीआई@भीलवाड़ा

शहर की एक निजी मोटर कम्पनी में आयोजित हुए ब्लड डोनेशन केम्प में ब्लड देने के बाद एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिजनों और साथियों ने जिला अस्पताल स्थित मॉर्च्युरी पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में कम्पनी की ओर से 13 लाख रुपए के मुआवजे और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की बात पर सहमति बनी गई ।

मृतक युवक के परिजन लक्ष्मण लाल माली ने बताया कि पुर निवासी रामलाल माली अशोक लीलेंड कम्पनी में काम करता था। कम्पनी की ओर से ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन किया गया था। इसमें रामलाल ने भी ब्लड डोनेट किया। इसके बाद उसे घबराहट होने लगी। इस पर रामलाल को आजाद नगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसे टेबलेट दी गई। इसके बाद उसे इंजेक्शन लगाया जा रहा था। आधा इंजेक्शन लगने के साथ ही उसके मुंह से झाग निकलने लगे। इसके बाद रामलाल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऐसे बनी बात 

मृतक के परिजन मॉर्च्युरी के बाद हंगामा करते हुए मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करने लगे। इसके बाद कम्पनी 13 लाख रुपए का मुआवजा व परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने पर सहमत हो गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.