April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक धार्मिक जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा फहराए जाने का वीडियो सामने आया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एनसीआई@भदोही (उत्तर प्रदेश)

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में मुहर्रम का चांद दिखने पर निकाले गए जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का आरोप सामने आने व इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद 2 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि युवकों के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।‌ इसके बाद से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

बीएनएस की धारा 197 (2) में रिपोर्ट दर्ज

औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (SHO) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि रविवार रात कुछ युवकों ने बिना अनुमति के राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधोसिंह इलाके में जुलूस निकाला। उन्होंने बताया कि जुलूस में कुछ लोगों ने फिलिस्तीन के झंडे लेकर नारेबाजी भी की। पांडेय के मुताबिक, सोमवार को जुलूस का एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच में साहिल उर्फ बादशाह और गोरख नाम के युवकों सहित कुछ अन्य के द्वारा फिलिस्तीनी झंडा लहराने की बात सामने आई। पांडेय ने कहा कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197 (2) (संविधान पर अविश्वास) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वीडियो के आधार पर की जा रही शिनाख्त

एसएचओ पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज किए जाने के बाद 20 वर्षीय बादशाह को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।दूसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। पांडेय ने बताया कि वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। बीएनएस की धारा 197 (2) के तहत 5 साल तक के कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिलीस्तीन का झंडा लेकर नारेबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.