April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर के जवाहर नगर में जूस सेंटर पर निर्माणाधीन इमारत गिरी, मची भारी अफरातफरी, फैली दहशत

जयपुर के जवाहर नगर में जूस सेंटर पर  निर्माणाधीन इमारत गिरी, मची भारी अफरातफरी, फैली दहशत

एनसीआई@जयपुर

शहर के जवाहर नगर शॉपिंग सेंटर में आज गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक जूस सेंटर के ऊपर निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। अशोक जूस सेंटर के ऊपर करीब एक साल से बन रही इस इमारत की दीवार में दरार आ गई थी। हादसे के बाद इलाके भारी अफरातफरी मच गई। तुरत-फुरत बिजली सप्लाई बंद की गई।

शुरू में यह आशंका जताई गई कि इमारत के मलवे में 4-5 आदमी दब गए हैं, मगर बाद में यह गलत साबित हुई। इस पर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि इस हादसे के कारण वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया था। मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई थी। इसे काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। नगर निगम के अधिकारी और सिविल डिफेंस की टीम भी पहुंची। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया।
पाल के एक दुकानदार ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी की वजह से यहां एक साल से नियमों के विपरीत निर्माण कार्य जारी था। दो मंजिला इमारत बनाई जा रही थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि यहां जूस और कोल्ड ड्रिंक की दुकान थी।

इधर, पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और आदर्श नगर विधायक रहे अशोक परनामी भी हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.