April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एसीबी की टीम ने बारां रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी को कोटा रेलवे स्टेशन पर दबोचा, बैग की तलाशी में रिश्वत के 1 लाख 76 हजार रुपए मिले, जाने वाला था जयपुर

एसीबी की टीम ने बारां रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी को कोटा रेलवे स्टेशन पर दबोचा, बैग की तलाशी में रिश्वत के 1 लाख 76 हजार रुपए मिले, जाने वाला था जयपुर

एनसीआई@कोटा

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कोटा की टीम ने बारां के जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी दिनेश चौबे से 1 लाख 76 हजार रुपए बरामद कर उसे दबोच लिया। रिश्वत की यह राशि लेकर प्रवर्तन अधिकारी चौबे जयपुर जा रहा था। एसीबी की टीम ने कोटा रेलवे स्टेशन पर आकस्मिक जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। बताया गया है कि चौबे ने यह राशि राशन डीलरों से रिश्वत के रूप में ली थी। इस कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम उससे पूछताछ में जुट गई।

एसीबी के एएसपी विजय स्वर्णकार ने इस मामले में बताया- बारां के जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन निरीक्षक दिनेश चौबे की ओर से क्षेत्र के राशन डीलरों से रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन करवाया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने उस पर नजर रखी।

ट्रेन में बैठने से ठीक पहले दबोचा

इसी दौरान एसीबी की टीम को चौबे के जयपुर जाने की सूचना मिली। इस पर ने 4-5 जगह नाकाबंदी कर दी गई। इसी के तहत एसीबी की एक टीम कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर -1 पर पहुंची। आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के आसपास अधिकारी ने रणथंभौर एक्सप्रेस का टिकट लिया। मगर ट्रेन में बैठने से पहले ही चौबे को एसीबी की टीम ने दबोच लिया। उसकी तलाशी में उसके पास के बैग से रिश्वत के 1 लाख 76 हजार रुपए मिले।

आरोपी के आवासों की तलाशी

आरोपी दिनेश चौबे बांदीकुई का रहने वाला है। उसका परिवार जयपुर में रहता है। इसलिए अब एसीबी की टीम उसके बारां, बांदीकुई और जयपुर आवास की तलाशी में जुटी है। खास बात यह है कि चौबे दो दिन पहले ही पदोन्नत होकर प्रवर्तन अधिकारी बना है। रिश्वत की रकम के सम्बंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.