April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लिव इन में रह रही महिला का शव फ्लेट के बाथरूम में मिला, पास में पड़ा था ड्रायर का वायर, साथ में रहने वाला युवक फरार

लिव इन में रह रही महिला का शव फ्लेट के बाथरूम में मिला, पास में पड़ा था ड्रायर का वायर, साथ में रहने वाला युवक फरार

एनसीआई@जयपुर

जयपुर के एक फ्लेट में सोमवार रात पूर्व अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस फ्लेट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो उसका शव बाथरूम में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शव आधा काला पड़ चुका था।

एसएचओ भजनलाल ने बताया- मृतका आरती गुप्ता (38) पुत्री अरुण गुप्ता वैशाली उत्सव अपार्टमेंट, सिरसी-कुंडा बिंदायका में रहती थी। वह अपार्टमेंट के फोर्थ फ्लोर पर फ्लेट में अकेली रहती थी। आरती कुछ समय पहले तक एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। वहां से एक महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी। बिंदायका थाना पुलिस ने एफएसएस टीम की मदद से सबूत जुटाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस युवती की संदिग्ध मौत को लेकर जांच कर रही है।

फोन रिसीव नहीं कर रही थी आरती

दरअसल, आरती से सम्पर्क नहीं होने पर सोमवार देर रात उसके परिजन नोएडा से जयपुर में बिंदायका थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी आरती सिरसी-कुंडा स्थित वैशाली उत्सव अपार्टमेंट में रहती है। एक-दो दिन से वह फोन रिसीव नहीं कर रही है। बिंदायका थाना पुलिस सूचना पर परिजनों को लेकर अपार्टमेंट में पहुंची।

यहां फ्लेट बंद मिलने पर पुलिस ने आरती को काफी आवाजें लगाईं, मगर कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस फ्लेट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी।

दो दिन पहले हो गई थी मौत

पुलिस ने तुरंत एफएसएस टीम को सबूत जुटाने के लिए मौके पर बुलाया। अर्धनग्न हालत में आरती का शव बाथरुम में उलटा पड़ा हुआ था। उसका आधा शरीर काल पड़ चुका था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरती की मौत एक-दो दिन पहले ही हो चुकी थी। हालांकि उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

लिव-इन में साथ रहता था युवक

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरती के फ्लेट पर एक युवक लिव-इन में रहता था। उसकी उम्र करीब 24 साल है। आरती की मौत के बाद से ही यह लिव-इन पार्टनर फरार है। पुलिस टीम को बाथरूम में हेयर ड्रायर का वायर भी मिला है। पुलिस आरती की हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.