April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जयपुर में आरएसएस के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला, 8 स्वयंसेवक घायल, कुछ संदिग्ध हिरासत में

जयपुर में आरएसएस के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला, 8 स्वयंसेवक घायल, कुछ संदिग्ध हिरासत में

जयपुर में गुरुवार रात शरद पूर्णिमा के मौके पर आयोजित खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें कई लोग जख्मी हो गए।‌ जानकारी के मुताबिक शरद पूर्णिमा पर हर साल होने वाले आरएसएस के खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया।

एनसीआई@जयपुर

करणी विहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गुरुवार रात आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकू और डंडों से हुए हमले में 8 स्वयंसेवक घायल हो गए। यह घटना देर रात हुई। यहां शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर वितरण कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान चाकू और डंडे लिए अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

घायलों का सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य लोग घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने कहा, “घटना में सात से आठ लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।” 

खीर की देगची को लात मारी, गाली-गलौच की: कर्नल राठौर

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की है। राजस्थान में कानून का राज होगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

कर्नल राठौर ने बताया,  ‘खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन हो रहा था। इस दौरान 2-3 लोग वहां आए, उन्होंने पहले खीर की बड़ी डेगची (भगोने) पर लात मारी, फिर गाली-गलौच करने लगे। लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर इस दौरान उन्होंने 7-8 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।‌ लोगों ने उन्हें वहीं पकड़ लिया और वो फिलहाल पुलिस की कस्टडी में हैं। इनसे पूछताछ चल रही है। घायलों का इलाज चल रहा है और हालात खतरे से बाहर है। स्थिति नियंत्रण में है।’

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहा

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरएसएस शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर बांटने का कार्यक्रम आयोजित कर रहा था। चाकू और अन्य हथियारों से लैस हमलावरों ने अचानक सभा पर हमला कर दिया, लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर तुरंत एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचकर एवं सभी घायल स्वयं सेवकों को संभाला। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी चोटों की गम्भीरता का पता लगाने के लिए चिकित्सा जांच की जा रही है। करणी विहार इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.