April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

एसआई की पत्नी का शव पानी के टेंक में मिला, भाई का आरोप-पति का किसी अन्य महिला से टटअफेयर, उससे शादी करने के 5 की बहन की हत्या ‌

एसआई की पत्नी का शव पानी के टेंक में मिला, भाई का आरोप-पति का किसी अन्य महिला से टटअफेयर, उससे शादी करने के 5 की बहन की हत्या ‌

एनसीआई@बालोतरा

बाड़मेर से अलग कर बनाए गए नए जिले बालोतरा के सिणधरी थाना इलाके के निवासी एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) की पत्नी का शव शुक्रवार सुबह दस बजे करीब घर के बाहर बने पानी के टेंक (हौद) में मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। साथ ही एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाकर सबूत जुटाए। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने पति, देवर और सास पर ‌हत्या कर शव को हौद में फेंकने का आरोप लगाया है।

मृतका के परिजनों का कहना है एसआई का नागौर में किसी महिला से अफेयर चल रहा है। वह उससे शादी करना चाहता है। इसीलिए उसने चचेरे भाई और मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दिया। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को टांके में डाल दिया।

भाई बोला- पति-सास और देवर ने की हत्या

थाना इंचार्ज सुरेश सारण ने बताया- सुबह करीब 10 बजे कादानाड़ी गांव से एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एसआई खेताराम (40) पुत्र रूपाराम का पड़ोसी बताया। उसने कहा कि खेताराम की पत्नी सीमा (35) का शव घर के बाहर हौद में पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी बालोतरा की लुखों की ढाणी में महिला के पीहर पक्ष को दी और उन्हें साथ लेकर मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने हौद से शव को बाहर निकाला और एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। डीएसपी सहित उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दोपहर ढाई बजे के करीब शव को सिणधरी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। सारण ने बताया- महिला के परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाएंगे।

महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने सब इंस्पेक्टर खेताराम पर अपनी मां और चचेरे भाई के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसआई वर्तमान में नागौर में पोस्टेड है।

एसआई खेताराम
एसआई खेताराम

शादी के कुछ साल बाद टॉर्चर करने लगा पति

सीमा के भाई महेंद्र कुमार पुत्र चौथाराम ने बताया- गुरुवार 17 अक्टूबर की रात 11 से 12 बजे के बीच सीमा के पति खेताराम, सास पूरो देवी और खेताराम के चचेरे भाई कॉन्स्टेबल किशनाराम पुत्र देदाराम ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को घर के बाहर हौद में फेंक दिया।

महेन्द्र ने बताया- खेताराम और किशनाराम दोनों पुलिस में हैं। दोनों कानूनी दांव-पेच जानते हैं, इसलिए रातभर किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। शुक्रवार सुबह 10 बजे पड़ोसियों ने मेरे परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

महेन्द्र ने बताया- सीमा की शादी 15 साल पहले खेताराम के साथ हुई थी। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। शादी के कुछ साल बाद खेताराम और पूरो देवी ने सीमा के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। मेरे परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और गांव के कुछ लोगों ने खेताराम और उसके परिवार को समझाया भी था। उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि आगे से मारपीट नहीं करेंगे।।

घर के बाहर बने पानी के इसी टैंक में लाश मिली थी। पुलिस ने FSL की टीम को मौके पर बुलाया और सबूत जुटाए।महिला से अफेयर, पत्नी को रास्ते से हटाया। सीमा के भाई ने बताया- खेताराम अभी नागौर में पोस्टेड है। उसका नागौर में किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा। खेताराम उससे शादी करना चाहता है। अभी वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। उसने अपनी मां पूरो देवी और चचेरे भाई किशनाराम के साथ मिलकर सीमा को मार दिया। मर्डर को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को हौद में डाल दिया।

मुझ पर लगाए आरोप सरासर झूठे

मामले को लेकर सब इंस्पेक्टर खेताराम से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा- मैं छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। पत्नी सीमा ने गुरुवार रात टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह जब सोकर उठे तब हमें घटना की जानकारी मिली। मुझ पर लगाए गए सभी आरोप सरासर झूठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.