April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी: श्री गोपाल लाल जी का मंदिर, श्री रंगनाथ जी का मंदिर व श्री चारभुजा नाथ जी का मंदिर में श्रद्धा भाव से मनाया अन्नकूट महोत्सव

बूंदी: श्री गोपाल लाल जी का मंदिर, श्री रंगनाथ जी का मंदिर व श्री चारभुजा नाथ जी का मंदिर में श्रद्धा भाव से मनाया अन्नकूट महोत्सव

एनसीआई@बूंदी

अन्नकूट महोत्सव बूंदी में भी पूर्ण श्रद्धा भाव से व परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर श्री गोपाल लाल जी का मंदिर, श्री रंगनाथ जी का मंदिर व श्री चारभुजा नाथ जी का मंदिर पर विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया।

गोपाल लाल जी के मंदिर पर ऐसे हुआ आयोजन

श्री रंगनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि वल्लभ सम्प्रदाय की प्रथम पीठ बालचंद पाड़ा स्थित श्री गोपाल लाल जी के मंदिर पर 1 नवम्बर को अन्नकूट महोत्सव पर पुजारी पंडित मधुसूदन शर्मा ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, राम भाजी का भोग लगाकर आरती उतारी।

 

रंगनाथ भगवान मंदिर पर लगे जयकारे

इसी क्रम में बूंदी के आराध्य श्री रंगनाथ भगवान जी के मंदिर पर 2 नवम्बर को दोपहर में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, चावल और चोले का भोग लगाकर पुजारी पंडित गणेश शर्मा व पुजारी पंडित मुकेश शर्मा ने श्री गोविंद नाथ, पीताम्बर जी महाराज, रंग राजराजेश्वर महादेव एवं धनुषधारी हनुमान की आरती उतारी। इस मौके पर श्री रंगनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक, पंडित रघुनंदन राज मुखिया सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके पूर्व राज आचार्य पंडित दयानंद शर्मा ने विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना करवाई। सभी लोगों ने भगवान रंगनाथ के जयकारे लगवाए।

चारभुजा नाथ मंदिर पर महाआरती

जन-जन के आराध्य श्री चारभुजा नाथ जी के मंदिर पर भी अन्नकूट महोत्सव पर छप्पन पकवानों का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। श्री चारभुजा नाथ विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्त जनों ने महाआरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.