April 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी-‘करोड़ों दो, वरना अंजाम भुगतना होगा’, पुल‍िस ने ट्रेस किया कॉल

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी-‘करोड़ों दो, वरना अंजाम भुगतना होगा’, पुल‍िस ने ट्रेस किया कॉल

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। शाहरुख को धमकी मिलने के बाद मुम्बई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को ट्रेस करने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंच चुकी है।

एनसीआई@मुम्बई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। मुम्बई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो वह रायपुर के किसी फैजान का निकला। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने रायपुर पहुंच चुकी है। आगे की जांच जारी है।

धमकी देने वाले ने यह कहा

मुम्बई पुलिस इस मामले को गम्भीरता से ले रही है। शाहरुख खान को यह धमकी देने का मकसद क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है। मुम्बई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है। वहां ये टीम मामले की जांच करेगी। बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख खान के लिए धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि अगर शाहरुख खान अपनी जान बचाना चाहते हैं तो हमें करोड़ों रुपए दें। नहीं तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। इतना कहने के बाद आरोपी ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.