बूंदी उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला तथा अमृता हाट मेले का बुधवार को होगा उद्घाटन
एनसीआई@बूंदी
बूंदी महोत्सव के तहत ‘बूंदी उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला 2024’ तथा ‘जिला स्तरीय अमृता हाट मेले’ का उद्घाटन जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा बुधवार, 20 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे करेंगे।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक संजय भारद्वाज तथा महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर ने बताया कि मेले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लाख की चूड़ियां, जर्मन केमिकल, लकड़ी के खिलोने, ब्लेक टेराकोटा, मार्बल आयटम, कढ़ाईदार ड्रेस, कोटा डोरिया, पूजन पोशाक सामग्री, पर्दे-पर्स, पायदान, बेडशीट, शॉल, जूतियां, लेदर एवं रेगजीन उत्पाद, बंधेज, लहरिया, हर्बल एवं आयुर्वेदिक उत्पाद, अचार मुरब्बा पापड़, मंगोडी, मसाले, नमकीन, रेडिमेड गारमेंट, घरेलू उपयोग सामग्री एवं अन्य हेंडिक्राफ्ट उत्पाद उचित दर पर खरीदे जा सकते हैं। खान-पान, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मेले के मुख्य आकर्षण होंगे।
मेले में नवाचार के लिए शिल्पग्राम बनवाया गया है। इसमें लोगों को ग्रामीण परिवेश से रूबरू कराया जाएगा। मेले को रोचक बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन नुक्कड़-नाटक, कठपुतली शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा।
