April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

श्री गणेश भगवान को निमंत्रण देकर कायस्थ महाकुम्भ एवं निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ, 12 जनवरी को कोटा में होगा यह राष्ट्रीय आयोजन

श्री गणेश भगवान को निमंत्रण देकर कायस्थ महाकुम्भ एवं निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ, 12 जनवरी को कोटा में होगा यह राष्ट्रीय आयोजन

एनसीआई@कोटा

कायस्थ महासभा, राजस्थान की कोटा शाखा की ओर से 12 जनवरी 2025, रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर पर कायस्थ महाकुम्भ एवं निःशुल्क युवक- युवती परिचय सम्मेलनका आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन यूआईटी ऑडिटोरियम में होगा।

महासभा के जिला अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ कायस्थ महासभा के संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर के नेतृत्व में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी (खड़े गणेश जी मंदिर) को निमंत्रण देकर कर दिया गया है। इस अवसर पर महासभा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कुलदीप माथुर ने विवरण देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आरम्भ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया जाएगा। इसमें देशभर के विवाह योग्य कायस्थ युवक-युवती मंच पर अपना परिचय देंगे। 75 वर्ष से अधिक के कायस्थ वृद्धजन व कायस्थ भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। संगत-पंगत एवं कायस्थ कलाकारों द्वारा सिने संध्या का आयोजन होगा।

बैठक में हुई तैयारियों पर चर्चा

महासभा के सम्भागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एलबीएस केम्पस, महावीर नगर में बैठक भी आयोजित की गई। इसमें जिला कार्यकारिणी द्वारा घर-घर जाकर कायस्थ महाकुम्भ में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का सह-संयोजक अशोक भटनागर व वंदना सक्सेना तथा प्रचार-प्रसार समिति संयोजक किशोर माथुर व प्रदीप कांत भटनागर को नियुक्त किया गया है। अन्य कार्यक्रमों की समितियों का गठन भी किया गया है।

बैठक में ये भी रहे मौजूद, दिए सुझाव

महासभा के जिला महामंत्री कमल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बैठक में कायस्थ महासभा के संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, कार्यक्रम संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ, सम्भागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर, जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, सुनील भटनागर, रिषव माथुर, किशोर माथुर, प्रदीप कांत भटनागर, राहुल कुलश्रेष्ठ, नितिन नरेश भटनागर, नैना सक्सेना, अनिता माथुर, मयूर सक्सेना, शीला माथुर, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, डॉ. विनीत मोहबिया, चंद्रप्रकाश सक्सेना, मंजू श्रीवास्तव, महिमा श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, प्रतिमा सक्सेना, अक्षिता सक्सेना, मोनिका श्रीवास्तव, अभिषेक सक्सेना, केदार निगम, भूपेन्द्र सक्सेना (रिंकू), दिनेश कुमार गौड़, अतुल भटनागर, दीपक श्रीवास्तव, स्वतंत्र सक्सेना, पुनीत भटनागर, सरिता सक्सेना, विवेक राय, रजत सक्सेना, अभिषेक माथुर, ईश्वर सक्सेना आदि कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.