April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा विश्वविद्यालय के ‘उमंग 2025’ में अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने मारी बाजी

कोटा विश्वविद्यालय के ‘उमंग 2025’ में अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने मारी बाजी

एनसीआई@कोटा

कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव ‘उमंग-2025’ में अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यू मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना रहीं। विशिष्ट अतिथि इंडियन रेडक्रॉस के स्टेट चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला थे। कार्यक्रम का संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. नीलू चौहान ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी व रजिस्ट्रार डॉ. भावना शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ‌

इन प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज व महामंत्री ​अनिमेष जैन ने बताया कि अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक उत्सव ‘उमंग 2025’ में अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसमें ललित कला श्रेणी में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियल मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहित्यिक श्रेणी की वाद-विवाद प्रतियोगिता में खुशी जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया। संगीत प्रतियोगिता में महक पचेरिया, सीमा रावत, खुशबू गोचर, दिव्या अवस्थी, सीमा रावत और हर्षिता मीणा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में वैष्णवी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हिसार (हरियाणा) में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कोटा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.