April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

सेहतमंद रहने के लिए कोटा में एक साथ दौड़े हजारों शहरवासी,लोकसभा अध्यक्ष बिरला और ऊर्जा मंत्री नागर ने दिखाई हरी झंडी, विजेता को संसद की कार्रवाई देखने का मिलेगा मौका

सेहतमंद रहने के लिए कोटा में एक साथ दौड़े हजारों शहरवासी,लोकसभा अध्यक्ष बिरला और ऊर्जा मंत्री नागर ने दिखाई हरी झंडी, विजेता को संसद की कार्रवाई देखने का मिलेगा मौका

हार्ट वाइज सोसाइटी की ओर से आयोजित इस ‘वॉक ओ रन’ में हर उम्र के महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी दौड़े

एनसीआई@कोटा

देश के सबसे बड़े हेल्थ एंड हेपीनेस इवेंट हार्ट वाइज ‘वॉक ओ रन’ रविवार सुबह आयोजित हुई। इसमें हजारों शहरवासियों ने उत्साह से शिरकत की। शहरवासी अपनी सेहत के लिए सुबह जल्दी उठे और दौड़े। हार्ट वाइज सोसाइटी की ओर से आयोजित इस सेहत के महाकुम्भ ‘वॉक ओ रन’ में हर उम्र के महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी दौड़े।

प्रारम्भ में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा व जिला कलेक्टर ने झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व 6 किलोमीटर की रन नयापुरा स्थित उम्मेद सिंह स्टेडियम से शुरू होकर एसपी ऑफिस होते हुए माला फाटक की ओर गई। अंत में इस‌ दौड़ में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

शहरवासियों को सेहतमंद रहने की शपथ भी दिलाई

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस अवसर पर कहा कि, सेहत और तंदरुस्ती के लिए सभी को सुबह जल्दी उठकर दौड़ के अलावा योग अभ्यास भी करना चाहिए। सेहत के लिए केवल कोटा ही नहीं, पूरा देश अब दौड़ेगा। स्वस्थ जिंदगी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। कोटा में इसके लिए बहुत जागरुकता है। हार्ट वाइज टीम की ओर से लगातार इस तरह के प्रयास किए जाते हैं। वॉक ओ रन का आयोजन कई सालों से कोटा में होता आ रहा है। सूर्य उदय से पहले ही काफी लोग सड़कों पर अपनी सेहत के लिए दौड़ लगा रहे हैं। बिरला ने सभी से आग्रह किया कि बीमारियों से बचने के लिए सेहत का ध्यान रखें।

कोटा में सबसे बढ़िया खेल मैदान

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा-कोटा में खिलाड़ियों के लिए सबसे बढ़िया खेल मैदान है। उनके प्रयास से कोटा शहर में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। इस रन में जो भी विजेता रहेगा, उसे संसद में कार्रवाई देखने का मौका मिलेगा।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मंच से शहरवासियों को सेहतमंद रहने की शपथ भी दिलाई। साथ ही देशभर से कोटा आने वाले विद्यार्थियों की केयर कर उन्हें परिवार जैसा माहौल देने की भी शपथ दिलाई।

वॉक फॉर मैन का भी हुआ आयोजन

शहर के श्रीनाथपुरम् स्टेडियम में ‘वॉक फॉर मैन’ का आयोजन हुआ। लड्डा केयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित वॉक फॉर मैन में 500 से अधिक रनर्स और 5000 से अधिक आम लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। लड्डा केयर फाउंडेशन के पंकज लड्डा ने बताया कि यह ऐतिहासिक और अनूठी पहल है।‌ यह पुरुषों के समाज में योगदान, संघर्ष और उनकी मानसिक-भावनात्मक स्थिति को समझने और उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। यह पारिवारिक आयोजन है।

लड्डा ने बताया कि इसमें बच्चों और बुजुर्गों से लेकर महिलाएं तक शामिल हुईं। दुर्घटना से बचाने के लिए इस वॉक का आयोजन सिंथेटिक ट्रेक पर किया गया। यह वॉक 800 मीटर लम्बी है। इसमें तीन राउंड हुए। इस प्रकार यह वॉक ढाई से तीन किमी के आसपास की रही। इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के राजस्थान चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला मुख्य अतिथि थे। उन्होंने झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.