July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में वक्ताओं ने केन्द्रीय बजट की बताई विशेषताएं, जमकर सराहा

भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में वक्ताओं ने केन्द्रीय बजट की बताई विशेषताएं, जमकर सराहा

एनसीआई@कोटा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को भाजपा शहर जिला कोटा की ओर से पुरुषार्थ भवन में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश मंत्री अनुसुईया गोस्वामी, एसएसआई से गोविंद राम मित्तल और मनीष माहेश्वरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. अमित व्यास, व्यापार प्रकोष्ठ से विक्रम खंडेलवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ से अनिल तिवारी, आर्थिक प्रकोष्ठ से मिलिंद विजयवर्गीय व लघु उद्योग प्रकोष्ठ से केपी सिंह भी मंचासीन रहे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य वक्ता का पार्टी दुपट्टा पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा ने मंच संचालन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने केन्द्रीय बजट की परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वप्न के विकसित भारत निर्माण की नींव है यह प्रस्तुत बजट। भारत को विकसित बनाने के लिए बहुअयामी लक्ष्य तय करके, पूरी जबाबदेही से मोदीजी की सरकार काम कर रही है, जिससे भारत पूर्ण विकसित राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में कर प्रणाली को आसान किया है और मध्यमवर्ग को बड़ी राहत दी है। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेज और  व्यवस्थित गति से आगे बढ़ रही है। इसकी जीडीपी दर विश्व में सबसे तेज है। वहीं विदेशी मुद्रा भंडार में हम आत्मनिर्भर हैं, इतिहास का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वर्तमान में भारत के पास है। देश अपनी सभी आयात जरूरत को पूरा करने में सक्षम है।

प्रधानमंत्री मोदी के विजन ‘आत्मनिर्भर भारत 2047’ के लिए वर्तमान बजट में चार ग्रोथ इंजन तय किए गए हैं। ये हैं कृषि, लघु उद्योग, निवेश और निर्यात। जिन पर विशेष फोकस करके देश को प्रगति को नई ऊंचाई प्रदान करने की कोशिश की जाएगी।

प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करना हो लक्ष्य

रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाना होना चाहिए। केन्द्रीय बजट की विशेषताओं को हम सभी जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि आमजन इसके महत्व को समझ सके।

देश की दशा व दिशा बदलने वाला बजट

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि यह देश की दशा व दिशा बदलने वाला बजट है। 2047 का ऐसे विकसित भारत का सपना है, जिसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को उस रेखा से बाहर निकालना है। सभी को शिक्षा, चिकित्सा सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मिलें। अन्त्योदय के विकास से ही समग्र देश का विकास सम्भव है।

गरीब, युवा, किसान व नारी शक्ति पर फोकस

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट विकसित भारत 2047 को समर्पित बजट है। मोदी का बजट गरीब, युवा, अन्नदाता किसान एवं नारी शक्ति इन चारों पर फोकस किया गया है। बजट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, इसी संकल्प के साथ इस बजट में आमजन से लेकर व्यापारी तक के लिए बहुत कुछ है। इस बजट में मध्यम वर्ग के लिए विशेष ध्यान रखते हुए 12 लाख रुपए तक की आय वाले नागरिकों को टेक्स फ्री किया गया है। यह बजट हम सबकी आशाओं, अपेक्षाओं का बजट है। कोटा शहर में पर्याप्त पीने का पानी, प्रचुर मात्रा में बिजली की व्यवस्था, विशाल रेलवे नेटवर्क है।

जैन ने आगे कहा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से ही कोटा रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ है‌। कोटा में एयरपोर्ट के निर्माण के लिए निविदाएं जारी हो चुकी हैं, जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

बिरला के प्रयासों से मेडिकल एजुकेशन में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी, मेडिकल में पांच वर्षों तक 7500 सीटें प्रति वर्ष बढ़ेगी व आईआईटी  में 6500 सीटें बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कोटा कोचिंग का हब है। इससे कोटा शहर में कोचिंग व्यापार जगत को बढ़ावा मिलेगा तो कोटा की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सम्मेलन में ये भी रहे मौजूद

प्रबुद्धजन सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही, कुलदीप सिंह नरुका, नीरज मनचंदा, रमेश आहूजा पूर्व पार्षद, गणेश नगर मंडल प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश महावर, दीनू बंजारा, अक्षय चौधरी, मनोज गोस्वामी, नरेन्द्र मेघवाल, मनोज तलाईचा, रामचंद्र नागर, मंडल प्रतिनिधि सोनिया सिंह राठौड़, महेन्द्र गर्ग सहित कोटा शहर के व्यापारी, शिक्षा, चिकित्सा, कोचिंग आदि क्षेत्रों से सम्बंधित लोग भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.