April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मां गई हुई थी कुम्भ में स्नान करने, पीछे से 22 वर्षीय बेटे ने लगा ली फांसी

मां गई हुई थी कुम्भ में स्नान करने, पीछे से  22 वर्षीय बेटे ने लगा ली फांसी

एनसीआई@कोटा

शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के भावना विहार इलाके में एक युवक ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर काम करने आई महिला ने युवक को पंखे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार एमबीबीएस हॉस्पिटल की मोर्चुरी में शिफ्ट रखवाया।‌ बाद में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

बोरखेड़ा थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि प्रियांशु सोनी (22) ने अपने घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या की। घर पर काम करने आयी महिला ने प्रियांशु को पंखे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मृतक युवक की मां कुम्भ स्नान के लिए गई हुई थी। वहीं पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रियांशु सोने-चांदी की दुकान चलाता था। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.