July 12, 2026

News Chakra India

Never Compromise

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती, पीएम मोदी ने हॉस्पिटल जाकर जाने हालचाल, डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती, पीएम मोदी ने हॉस्पिटल जाकर जाने हालचाल, डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है।

एनसीआई@नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) को शनिवार देर रात दो बजे करीब एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स जाकर हालचाल जाना।

इसके बाद मोदी ने एक्स पर लिखा, एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। धनखड़ को देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.