April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

28 साल के इंजीनियर की हार्ट अटेक से मौत, राजस्थान का युवक सीपीडब्ल्यूडी कोलकाता में था पोस्टेट, दो बहनों में था अकेला भाई

28 साल के इंजीनियर की हार्ट अटेक से मौत, राजस्थान का युवक सीपीडब्ल्यूडी कोलकाता में था पोस्टेट, दो बहनों में था अकेला भाई

एनसीआई@झुंझुनूं

झुंझुनूं के 28 साल के सरकारी इंजीनियर की हार्ट अटेक से मौत हो गई। नवीन बांगड़वा (28) कोलकाता में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर थे। आज रविवार को उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी कलां में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 6 मार्च की रात को नींद में ही नवीन को साइलेंट अटेक आ गया था। सुबह जब वे नहीं उठे तो उनके साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनके परिजन नासिक में रहते हैं। सूचना मिलने पर वे अगले दिन 7 मार्च को कोलकाता पहुंचे। वहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर दिया गया। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी कलां लेकर आया गया।‌यहां आज अपराह्न साढ़े तीन बजे करीब दाह संस्कार हुआ।

परिवार के इकलौते बेटे थे नवीन

ग्रामीणों ने बताया- नवीन के पिता धर्मवीर चौधरी 30 साल से नासिक में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। नवीन परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं। नवीन के दादा ताराचंद बांगड़वा और चाचा राजवीर बांगड़वा बनेठी कलां में ही रहते हैं।

2020 में सीपीडब्ल्यूडी में हुए थे सलेक्ट

नवीन के चाचा राजवीर ने बताया- नवीन का जन्म 19 अप्रेल 1995 को सीकर में हुआ था। उन्होंने नासिक के रंगू बाई गुनारे स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने केके वाघ कॉलेज, नासिक से ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

नवीन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 59 वीं रैंक प्राप्त की थी। वर्ष 2020 में वे सीपीडब्ल्यूडी में चयनित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.