April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: हिन्दू नववर्ष पर होंगे भव्य आयोजन, तैयारियां जारी, धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे बांसवाड़ा के प्रसिद्ध संत उत्तमजी महाराज

कोटा: हिन्दू नववर्ष पर होंगे भव्य आयोजन, तैयारियां जारी, धर्म सभा को सम्बोधित करेंगे बांसवाड़ा के प्रसिद्ध संत उत्तमजी महाराज

• आयोजन समिति के अध्यक्ष व शोभायात्रा संयोजक ने बांसवाड़ा जाकर महाराज को आमंत्रण पत्र सौंप स्वीकृति ली
• कोटा महानगर को 12 नगरों में बांटकर आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी

एनसीआई@कोटा

हिन्दू नववर्ष के शुभारम्भ के उपलक्ष्य में 30 मार्च को दोपहर 12 बजे से विशाल हिन्दू शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के समापन पर आयोजित हिन्दू धर्मसभा का आयोजन होगा। इस मौके पर शामिल होने के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल व शोभायात्रा संयोजक सत्यनारायण श्रीवास्तव ने बांसवाड़ा जाकर अनंत विभूषित ध्यान योगी श्री श्री 1008 उत्तम स्वामी जी महाराज को आमंत्रण पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें इस मौके पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा, स्वदेशी मेले व अन्य आयोजनों की जानकारी दी। इस आमंत्रण को महाराज ने स्वीकार कर लिया।

इस अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित पोस्टर का उत्तम स्वामी जी महाराज ने अपने बांसवाड़ा आश्रम में ही विमोचन भी किया। साथ ही हिन्दू समाज को संदेश दिया कि “सभी हिन्दू अपने धार्मिक आयोजनों को पूरी गरिमा, पवित्रता और देवीय दिव्यता से आयोजित करें। स्वामीजी ने कहा कि ” हिन्दू समाज देवीय कार्यों का कर्ता है, इसलिए हमेशा ही ईश्वर का आर्शीवाद हिन्दू समाज के साथ रहता है। हमें अपने पूरे मनोयोग से शोभायात्रा को संकल्पबद्ध होकर आयोजित करना है, इसे भव्यता व दिव्यता प्रदान करने के लिए समाज के सभी बंधुओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर आयोजनों में सम्मिलित होना है

पवित्र मंगल कलश, हिन्दू युवा वाहिनी और स्वदेशी मेले में स्टालों के लिए सम्पर्क प्रारम्भ

हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति ने कोटा महानगर के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल एवं महामंत्री छगन माहुर के नेतृत्व में कोटा महानगर को 12 नगरों में विभाजित कर हिन्दू नववर्ष से जुड़े विभिन्न आयोजनों की तैयारियां जमीनी स्तर पर प्रारम्भ कर दी हैं। इसके तहत प्रत्येक नगर में बैठकें कर कार्य वितरण किया जा चुका है।

समिति के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने बताया कि 30 मार्च को निकाली जाने वाली हिन्दू शोभा यात्रा में 51 हजार मंगल कलशों के साथ मातृशक्ति के सम्मिलित होने का लक्ष्य रखा गया है। मंगल कलश दो प्रकार के होंगे। कलश यात्रा में अधिकाधिक लोगों के शामिल होने के लिए व्यापक सम्पर्क अभियान चल रहा है। इसी प्रकार हजारों की संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी में कोटा महानगर का युवा वर्ग सम्मिलित होगा।

पहले स्वदेशी मेले का होगा आयोजन

वहीं, इससे पूर्व 28 मार्च को सेवन वंडर्स पर आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले में खानपान के स्टालों के लिए विभिन्न समाजों की सामाजिक संस्थाओं से सम्पर्क किया जा रहा है। हिन्दू नववर्ष आयोजनों को व्यापक विस्तार देने और बहुअयामी बनाने के लिए समिति के हजारों कार्यकर्ता निरंतर सम्पर्क एवं प्रवास कर रहे हैं।

जिम्मेदारियां निभाने में जुटे हुए हैं ये पदाधिकारी

सम्पर्क अभियान में समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल, महामंत्री छगन माहुर, मंत्री बाबूलाल भाट, मेला संयोजक किशन पाठक, शोभायात्रा संयोजक सत्यनारायण श्रीवास्तव, रौनक आनंद, लोकेन्द्र सिंह राजावत, हिन्दू शस्त्र वाहिनी संयोजक नंदकिशोर मीणा सहित उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, कुलदीप माथुर, आनंद स्वरूप राठी, विकास शर्मा, बीएल पचेरवाल, क्रांति जैन, संदीप चांदीवाला, जितेंद्र गोयल, गिरधर पंजवानी, सुनीता व्यास, गिरजा सुमन, नीलप्रभा नाहर, रेणु मिश्रा, रीना शुक्ल, श्वेता जैन व अनुसूईया गोस्वामी, मंत्री अनिल जैन, बाबूलाल भाट, रवि विजय, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहता, सह कोषाध्यक्ष अरविन्द गोयल, महेश विजय, पंकज मेहता, मुकेश विजय, प्रचार-प्रसार समिति के मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया, अनिल तिवारी, रजनीश राणा आदि अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुटे हुए हैं।

बारह नगरीय आयोजन समितियों को भी जान लें

समिति के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने बताया कि बारह नगरीय आयोजन समितियों के गणेश नगर संयोजक राजेन्द्र खंडेलवाल, सहसंयोजक मुकेश जोशी, सुभाष अग्रवाल, हेमसिंह हाड़ा, विवेकानंद नगर के संयोजक चंद्र प्रकाश नागर सह संयोजक राजेन्द्र मेहरा, महावीर नागर, सतीश गुप्ता, चाणक्य नगर में पालक विकास शर्मा, संयोजक लहरी शंकर गौतम, सहसंयोजक देबू राही, मुकेश नारायण मेघवाल, अनिल ठोरा, विश्वकर्मा नगर संयोजक हरगोविंद विजय, सह संयोजक रामलाल टटवाडिया, वीरेंद्र सिंह भानावत, हेमंत जैन और अश्वनी मालवा, प्रताप नगर में पालक रवि विजय, संयोजक राजेन्द्र जैन, सहसंयोजक विकास पचवारिया, अनिल महेश्वरी, दीनदयाल नगर में पालक मनोजपुरी, संयोजक युधिष्ठर खटाना, सहसंयोजक प्रदीप लोहमी, अवधेश अजमेरा और अनिल जैन, सूरज नगर में पालक रौनक आनंद संयोजक नाथूलाल पहलवान, सहसंयोजक संजय शृंगी, ओम कश्यप, कैलाश जैन, अम्बेडकर नगर में पालक सत्यप्रकाश शर्मा बालिता, संयोजक महावीर सुवलका, सहसंयोजक बृजमोहन राठौर, वीरेंद्र बना, शिवाजी नगर में पालक हेमंत विजय, संयोजक अजयपाल शर्मा, सहसंयोजक गुरमीत सिंह रंधावा, रामबाबू मालवा, जितेन्द्र सिंह राजावत, मंगेश कुमावत, गायत्री नगर में पालक अतिश सक्सेना, संयोजक महावीर नायक, सहसंयोजक मनोज मीणा, नरेन्द्र अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, राजू सुमन, संभाजी नगर में पालक लव शर्मा, संयोजक विजय सिंह, सहसंयोजक पवन भटनागर, रोहित चंदेल, महेंद्र सिंह निर्भय, तानाजी नगर में पालक राकेश मिश्रा, संयोजक देवेंद्र त्रिपाठी, सहसंयोजक निखिल, महेंद्र नागर, धनराज नागर, संजय बाबा, अशोक यादव आदि स्थानीय स्तर पर प्रवास व सम्पर्क की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.