April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पेट्रोल पम्प पर एक रुपए खुल्ला नहीं मिलने पर भारी विवाद, कर्मचारियों पर डंडों-सरियों से किया हमला, एक का सिर‌ तो एक का पैर तोड़ डाला

पेट्रोल पम्प पर एक रुपए खुल्ला नहीं मिलने पर भारी विवाद, कर्मचारियों पर डंडों-सरियों से किया हमला, एक का सिर‌ तो एक का पैर तोड़ डाला

एनसीआई@कोटा

शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के एलआईसी बिल्डिंग के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर मात्र एक रुपए के विवाद को लेकर 15-16 बदमाशों ने पेट्रोल पम्प कर्मचारियों से सरियों- डंडों से बुरी तरह मारपीट कर डाली। एक कर्मचारी का लोहे के सरिये से सिर फाड़ दिया। वहीं दूसरे कर्मचारी का पैर तोड़ दिया। आरोप है कि महिला कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई।

घायल कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर स्थित महावीर नगर थाने से पुलिस को यहां पहुंचने में आधा घंटा लग गया। मारपीट की यह घटना पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन, पुलिसकर्मियों ने इसके फुटेज देने से इनकार कर दिया।

पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने बताया कि 2 युवक एक बाइक लेकर आए और उन्होंने 99 रुपए का पेट्रोल डालने को बोला। इसके बदले में उन्होंने 100 रुपए दिए और 1 रुपया मांगा। इस पर उन्हें 10 रुपए दे दिए, मगर उन्होंने गाली-गलौच और बदसलूकी की। धक्का मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे। बीच में आए मैनेजर के साथ भी मारपीट की। बाद में उन बदमाशों ने किसी को फोन किया तो

थोड़ी ही देर में एक फोर व्हीलर में 15-16 लोग आए। उन बदमाशों ने आते ही डंडों और सरियों से कर्मचारियों पर वार करना शुरू कर दिया। ललितेश (30) का सिर फाड़ डाला। वहीं, शम्भु सिंह का पैर तोड़ दिया। महिला कर्मचारी के साथ भी मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.