April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

समाज के लिए बड़ी चेतावनी: साइकिल टकराने पर ही 5 वीं के छात्र ने 8 वीं के छात्र को चाकू मार दिया, घायल छात्र बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाया, परीक्षा देने जाते समय ही हुई यह घटना

समाज के लिए बड़ी चेतावनी: साइकिल टकराने पर ही 5 वीं के छात्र ने 8 वीं के छात्र को चाकू मार दिया, घायल छात्र बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाया, परीक्षा देने जाते समय ही हुई यह घटना

एनसीआई@कोटा

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ऐसी घटना हुई, जो कई गम्भीर प्रश्नों को जन्म देती है। यह हमारे समाज के लिए बड़ी चेतावनी भी है। दरअसल, 5 वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी ही स्कूल के 8 वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि दोनों के बीच साइकिल टकराने पर विवाद हुआ था। इसी बात पर नाराज हो 5 वीं के छात्र ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। घायल छात्र को किसी दोस्त ने उसकी पीठ से खून निकलने की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया।

यह घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। हालांकि, तब इस सम्बन्ध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया। अगले दिन आज गुरुवार को परिजनों ने गुमानपुरा थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। गुमानपुरा के एसएचओ अनिल टेलर ने बताया कि परिजनों ने थाने में आकर चाकू मारने की रिपोर्ट दी है। बच्चे का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

8 वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहा था 

घायल छात्र की मां ने बताया कि बुधवार को उनके 14 वर्षीय बेटे की 8 वीं बोर्ड की परीक्षा थी। इसलिए वह डेढ़ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान जल्दबाजी में उसकी साइकिल उसके स्कूल में ही 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की साइकिल से टकरा गई। इसके बाद दोनों के बीच तकरार हुई। इसी के बाद आरोपी छात्र ने बेटे की पीठ पर चाकू से वार कर दिया, मगर तब उसे इस बात का एहसास नहीं हुआ। सम्भवतया ऐसा घाव छोटा होने के कारण हुआ। अन्य छात्रों ने बेटे की पीठ से निकल रहे खून को देख कर उसे यह जानकारी दी।‌ इस पर बेटे ने तुरंत स्कूल की शिक्षिक‌ा को बताया। इस पर शिक्षिका ने ड्रेसिंग कर उन्हें सूचना दी। इसके बाद बेटे को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। इससे उसका आठवीं बोर्ड का पेपर छूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.