April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

जेईई मेन-अप्रेल 2025 के दूसरे दिन की परीक्षा में केमिस्ट्री व फिजिक्स मध्यम एवं मेथ्स लेंदी रही, मोशन क्लासेज के फाउंडर एवं सीईओ नितिन विजय का विश्लेषण

जेईई मेन-अप्रेल 2025 के दूसरे दिन की परीक्षा में केमिस्ट्री व फिजिक्स मध्यम एवं मेथ्स लेंदी रही, मोशन क्लासेज के फाउंडर एवं सीईओ नितिन विजय का विश्लेषण

एनसीआई@कोटा

जेईई मेन-अप्रेल 2025 की दूसरे दिन की परीक्षा में विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं मेथ्स का स्तर मध्यम रहा। मेथ्स का पेपर सुबह की पारी में लेंदी रहा।

मोशन क्लासेज के फाउंडर एवं सीईओ नितिन विजय ने बताया कि सुबह की पारी में केमिस्ट्री का पेपर मध्यम रहा। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से 24 प्रतिशत, फिजिकल केमिस्ट्री से 40 प्रतिशत एवं ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से 36 प्रतिशत प्रश्न पूछे गए। पेपर में सिंगल विकल्प प्रश्नों में स्टेटमेंट तथा मेचिंग लिस्ट के प्रश्न भी पूछे गए। फिजिकल केमिस्ट्री में केमिकल इक्वेलिब्रियम से दो प्रश्न, मोल कॉन्सेप्ट कंसन्ट्रेशन टर्म, एटोमिक स्ट्रक्चर, केमिकल काइनेटिक्स, थर्मोडाइनेमिक्स, थर्मोकेमिस्ट्री एवं इलेक्ट्रोकेमेस्ट्री से एक-एक प्रश्न पूछा गया। जबकि इनऑर्गेनिक केमेस्ट्री में अधिकतर टॉपिक्स से एक-एक प्रश्न पूछे गए। इसमें पीरियोडिक टेबल, कॉर्डिनेशन कम्पाउंड, सॉल्ट एलालिसिस, डी एंड पी ब्लॉक से एक-एक प्रश्न पूछा गया, जबकि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में ओजोनोलिसिस, ओइसोमेरिजम, एसिडिक स्ट्रेन्थ एंड बेसिक स्ट्रेन्थ, बॉयोमोलिक्यूल, आईओपीएससी नोमनक्लेचर से एक-एक एवं प्रेक्टिकल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से दो प्रश्न पूछे गए।

नितिन विजय ने बताया कि फिजिक्स के पेपर में एलास्टिसिटी हीट एंड थर्मोडाइनेमिक्स एवं मॉडर्न फिजिक्स से तीन-तीन प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार काइनेमेटिक्स, ज्योमेट्रिकल ऑप्टिक्स, ग्रेविटेशन, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मेग्नेटिक इफेक्ट ऑफ करंट एंड मेग्नेटिज्म से दो-दो प्रश्न पूछे गए। जबकि रोटेशनल डायनेमिक्स, वर्क पॉवर एनर्जी, फलंइड मेकेनिक्स, सिम्पल हारमोनिक मोशन इलेक्ट्रोस्टेट, केपेसिटेन्स, इलेक्ट्रो मेग्नेटिक वेव्ज एंड वेव्ज ऑप्टिक्स और एरर्स इन मेजरमेंट एंड इन्स्ट्रूमेंट‌ व सेमीकंडक्टर से एक-एक प्रश्न पूछे गए। प्रेक्टिकल डाइनेमिक्स से 16 प्रतिशत, इलेक्ट्रोमेग्नेटिज्म से 24, एसएचएम वेव्ज से आठ, फलुइड्स से चार, हीट एंड थर्मो व मॉडर्न फिजिक्स से 12, ज्योमेट्रिकल ऑप्टिक्स से आठ एवं 16 प्रतिशत प्रश्न मिश्रित पूछे गए।

सुबह की पारी में मैथ्स का पेपर मध्यम स्तरीय लेकिन लेंदी रहा। ऐसे में पेपर सॉल्व करने में समय लगा। एलजेब्रा से 36 प्रतिशत, वेक्टर थ्री डी से 12 प्रतिशत, को-ऑर्डिनेट्स से 16, केलकुलस से 24 प्रतिशत, ट्रिग्नोमेट्री से चार एवं आठ प्रतिशत प्रश्न मिश्रित पूछे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.