April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बूंदी जिला कलेक्टर गोदारा ने किया खरीद केन्द्रों का  निरीक्षण, गेहूूं का उठाव नहीं होने पर नाराजगी जताई, आवश्यक निर्देश दिए

बूंदी जिला कलेक्टर गोदारा ने किया खरीद केन्द्रों का  निरीक्षण, गेहूूं का उठाव नहीं होने पर नाराजगी जताई, आवश्यक निर्देश दिए

एनसीआई@बूंदी

जिला कलेक्‍टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को केशवरायपाटन तथा कापरेन क्षेत्र में खरीद केन्‍द्रों की व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उन्‍होंने छपावदा, सुंवासा, केशवरायपाटन, अरनेठा एवं कापरेन खरीद केन्द्रों पर व्‍यवस्‍थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने भंडारण व्यवस्था, भुगतान की स्थिति, गेहूं का उठाव, टोकन व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली।

गोदारा ने केशवरायपाटन मंडी में गेहूूं का उठाव नहीं होने पर नाराजगी जताई और तत्‍काल संवेदक को मंडी में रखे गेहूं का उठाव करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि टोकन की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो।

इसके अलावा मंडियों में गेहूं की खरीद होने के बाद इसे भंडार गृह में जमा करवाया जाए। उन्‍होंने निर्देश दिए कि खरीद केन्‍द्रों पर छाया-पानी के समुचित प्रबंधन रहें। गोदारा ने कहा कि फसल की तुलाई होने के बाद उसका उठाव शीघ्र हो। इस निरीक्षण के दौरान जिला रसद अधिकारी शिवजी राम जाट भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.