April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने किया खेल संकुल का निरीक्षण, जारी निर्माण कार्यों के बारे में दिए दिशा निर्देश

लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने किया खेल संकुल का निरीक्षण, जारी निर्माण कार्यों के बारे में दिए दिशा निर्देश

एनसीआई@बूंदी

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को बूंदी के खेल संकुल में खेल सुविधाओं के विस्‍तार के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण  किया।

बिरला ने इस दौरान मल्टीपर्पज हॉल के निरीक्षण के दौरान शेष बचे कार्य को शीघ्र पूर्ण कर आमजन को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।लोकसभा अध्यक्ष ने खेल संकुल परिसर में अन्‍य खेल सुविधाओं के विस्‍तार के लिए करवाए जाने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी ली और इनके प्रस्‍ताव तैयार करवाने को भी कहा।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्‍टर अक्षय गोदारा ने लोकसभा अध्‍यक्ष को खेल संकुल में अब तक हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्‍तार से जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, नगर परिषद की सभापति सरोज अग्रवाल व पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.