April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रेडक्रॉस भवन बूंदी में 29 जून, रविवार को बांझपन व अन्य स्त्री रोगों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर लगेगा, गुजरात के प्रसिद्ध चिकित्सक शामिल रहेंगे

रेडक्रॉस भवन बूंदी में 29 जून, रविवार को बांझपन व अन्य स्त्री रोगों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर लगेगा, गुजरात के प्रसिद्ध चिकित्सक शामिल रहेंगे

एनसीआई@बूंदी

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, बूंदी की ओर से नई तकनीक द्वारा बांझपन (Infertility) एवं स्त्री रोगों के मुफ्त परामर्श के लिए 29 जून, रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।

सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर गुजरात के प्रसिद्ध डॉ. आकाशदीप परमार MBBS, D.G.O. (श्रीजी गायनिक हॉस्पिटल, हिम्मतनगर) अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इनमें डॉ. रेखा बायर MBBS, M.D. भी शामिल रहेंगी।

इस शिविर में महिलाएं बांझपन (Infertility) एवं IVF सम्बंधी परामर्श का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा PCOD एवं हार्मोंस इमबैलेंस, बार बार गर्भपात होना, दोनों Fallopian Tubes का बंद होना, शादी के 1 साल बाद भी गर्भ नहीं ठहरना, Endometriosis गर्भाशय में गांठें या मस्सा होना, बार बार IUI या IVF का फेल होना, Early Menarche Cousulting व पीरियड बंद होने के बाद भी गर्भ चाहने के लिए भी परामर्श दिया जाएगा। इस शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नम्बर 9428135032 या 8209679410 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.