बूंदी के वरिष्ठ भाजपाई कुंज बिहारी बील्या को उदयपुर में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सम्मानित
एनसीआई@बूंदी
उदयपुर के सुखाडिया रंगमंच पर सुंदर सिंह भंडारी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित ‘व्याख्यान माला एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह’ में बूंदी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपाई कुंज बिहारी बील्या को भी पार्टी के लिए समर्पण व उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बील्या को यह सम्मान मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने प्रदान किया।
