डोटासरा और जूली का बूंदी में सत्येश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
एनसीआई@बूंदी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सोमवार को बारां में आयोजित संविधान बचाओ रैली में शिरकत करने जाते समय कुछ देर बूंदी में ठहरे। यहां इनका एक होटल में बूंदी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सत्येश शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों दिग्गज कांग्रेस नेताओं को माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। डोटासरा और जूली ने इस दौरान कुछ देर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। यहां इन्होंने बूंदी जिले की कांग्रेस टीम को मजबूत बताया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बूंदी के अध्यक्ष राम किरण मीणा, तालेड़ा अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिला अध्यक्ष महावीर मीणा और नगर परिषद उपसभापति लटूर भाई भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन आदि भी स्वागत करने वालों में शामिल रहे।
