April 27, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: एक आईएएस सहित 10 रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन रोकेगी सरकार, भ्रष्टाचार के आरोपी 7 अधिकारियों पर चलेगा केस

राजस्थान: एक आईएएस सहित 10 रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन रोकेगी सरकार, भ्रष्टाचार के आरोपी 7 अधिकारियों पर चलेगा केस

एनसीआई@जयपुर

भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक आईएएस सहित 10 रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन रोकने की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपी अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे चलाने की अनुमति देने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लम्बित 38 मामलों का निपटारा किया है। उन्होंने लम्बे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे और भ्रष्टाचार के आरोपी दो अधिकारियों को सेवा से हटाने को भी मंजूरी दी है।

एक रिटायर्ड आईएएस अफसर की पेंशन रोकने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इस रिटायर्ड आईएएस के खिलाफ गड़बड़ी करने के आरोप थे।

7 अफसरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी 

भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी में पकड़े गए 7 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। 11 अफसरों के खिलाफ सीसीए नियम 17 और दो अफसरों के खिलाफ सीसीए नियम 16 के तहत कार्रवाई करने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इन अधिकारियों के वेतन में सालाना बढ़ोतरी रोकी जाएगी। ​रिटायर्ड हो चुके 9 अधिकारियों की पेंशन रोकने की फाइल को मंजूरी दी है।

2 अफसरों की रिव्यू याचिका खारिज, विभागीय जांच में 2 अफसरों को राहत

मुख्यमंत्री स्तर पर रिव्यू के बाद दो मामलों में सीसीए नियम 34 के तहत रिव्यू याचिकाओं को खारिज कर पहले की कार्रवाई को यथावत रखा गया है।विभागीय जांच के दो मामलों में आरोपी अफसरों को राहत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.