July 13, 2026

News Chakra India

Never Compromise

चम्बल के पानी में गंदलापन बढ़ने से जल शोधन संयंत्र का उत्पादन 25% घटा, जल संग्रहण की अपील

चम्बल के पानी में गंदलापन बढ़ने से जल शोधन संयंत्र का उत्पादन 25% घटा, जल संग्रहण की अपील

एनसीआई@बूंदी

गत कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और राणा प्रताप सागर व जवाहर सागर बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण चम्बल नदी का जल स्तर और गंदलापन अत्यधिक बढ़ गया है।

जनस्‍वास्‍थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खंड बूंदी के अधिशाषी अभियंता सर्वेश्‍वर ने बताया कि लगातार पानी छोड़े जाने के कारण रेट्रोफिटिंग ऑफ बूंदी क्लस्टर पेयजल परियोजना (विस्तार चम्बल-भीलवाडा पेयजल परियोजना) के जल शोधन संयंत्र पर अत्यधिक टर्बिडीटी (गंदलापन) युक्‍त पानी की आवक होने से जल शोधन संयंत्र की क्षमता 25 प्रतिशत तक कम हो गई है। उन्‍होंने बताया कि जब तक पेयजल आपूर्ति सामान्‍य नहीं होती, तब तक सभी जल उपभोक्‍ता आवश्‍यक मात्रा में पेयजल संग्रहण करके रखें, जिससे पेयजल की समस्‍या उत्‍पन्‍न नहीं हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.