April 17, 2026

News Chakra India

Never Compromise

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं का क्रियान्वयन हो, बूंदी प्रभारी मंत्री नागर ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं का क्रियान्वयन हो, बूंदी प्रभारी मंत्री नागर ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

एनसीआई@बूंदी

ऊर्जा राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में हरियालो राजस्थान अभियान, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, कार्यक्रमों, विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित उपलब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इनके प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्धता व गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला प्रभारी मंत्री ने बैठक में गिव-अप अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपात्र आमजन को स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही नए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलवाया जाए।
नागर ने कुसुम योजना के घटक ए, बी एवं सी के तहत आवंटित लक्ष्‍य, स्‍वीकृत राशि, प्रगति तथा व्‍यय राशि की जानकारी लेकर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लाडो प्रोत्‍साहन योजना के तहत जिले में वर्तमान में अर्जित प्रगति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्ष 2025-26 की प्रगति, लक्ष्‍य, प्रशासनिक स्‍वीकृति, वित्तीय स्‍वीकृति, फार्म पोंड, राष्‍ट्रीय बागवानी मिशन, ग्रीन हाउस, शेड नेट व ड्रिप सिंचाई योजना की समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत डीडीएफ प्‍लस, सॉलिड वेस्‍ट मेनेजमेंट, डोर टू डोर वेस्‍ट कलेक्‍शन को लेकर निर्देश दिए कि जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण के लिए ग्रामवार टेंडर करवाकर सफाई की जाए। जिन भी स्‍कूलों में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शौचालय की कमी है, वहां शौचालय बनवाए जाएं।

जिला प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग की योजनाओं में किसानों को अधिकाधिक लाभांवित किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बजट की प्रत्येक घोषणा का लाभ पात्र वर्ग को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता प्रत्येक व्यक्ति तक सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में प्रभारी मंत्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। इससे राजस्थान, हरित प्रदेश के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, एसपी राजेन्‍द्र कुमार मीणा, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, सीईओ जिला परिषद रवि वर्मा, नगर परिषद की सभापति सरोज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्‍यक्ष रामेश्‍वर मीणा, पूर्व विधायक केशवरायपाटन चंद्रकांता मेघवाल, नैनवां प्रधान पदम नागर, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.