April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: राह चलती युवती पर खिड़की से फेंकी तेजाब की बोतल, आरोपी को पकड़ा

राजस्थान: राह चलती युवती पर खिड़की से फेंकी तेजाब की बोतल, आरोपी को पकड़ा

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उनकी बेटी खरीदारी के लिए घर से निकली थी। रास्ते में से गुजरते समय हसन पुत्र हुसैन ने घर की ऊपरी मंजिल की खिड़की से उनकी बेटी पर तेजाब फेंक दिया।

एनसीआई@जोधपुर

फलोदी शहर के भीतरी क्षेत्र में राह चलती एक 23 वर्षीय युवती पर मंगलवार को एसिड अटेक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के खादी भवन क्षेत्र में यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी दोपहर करीब एक बजे खरीदारी के लिए घर से निकली थी। रास्ते से गुजरते समय हसन पुत्र हुसैन ने अपनी बहन की मौजूदगी में घर की ऊपरी मंजिल की खिड़की से उनकी बेटी पर तेजाब फेंक दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार किया गया। इस वारदात में युवती के हाथ और पैर झुलस गए। गनीमत रही कि तेजाब युवती के सिर और आंख में नहीं गिरा, वरना उसे बहुत नुकसान हो जाता।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पीड़िता से जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पहुंच कर मौके से तेजाब की फूटी हुई बोतल और बिखरे हुए एसिड के सबूत संग्रहित किए। अन्य लोगों से भी घटना की जानकारी ली।

आरोपी मौके से फरार

घटना के दौरान हसन मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में हुसैन की बहन व एक साथी की मौजूदगी में तेजाब फेंकने की रिपोर्ट दी है। इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में कहा है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यह हमला बिना किसी कारण के किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.