मुफ्ती ए आजम राजस्थान आज बाड़मेर में, तेली समाज करेगा स्वागत, रात को होगी तकरीर
एनसीआई@बाड़मेर
मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद खान रिजवी रविवार को बाड़मेर आएंगे। तेली महापंचायत के उपाध्यक्ष अली शेर राठौड़ ने बताया इस दौरान वह शहर के बाजार मोहल्ला मेघवालों के बास में हाजी अब्दुल रज्जाक तेली के इशाले सवाब के लिए महफिले मिलाद के कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे।
राठौड़ के मुताबिक रात को 9 बजे बाद नमाजे ईशा उनकी तकरीर होगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीर सैयद जुबेर अहमद शाह कादरी बीकानेर करेंगे। नात खा पाली के फिरोज रजा अशरफी व हाजी लाल मोहम्मद नाते मुस्तफा से दिल मुनव्वर करेंगे। मुफ्ती शेर मोहम्मद हिन्दुस्तान के मशहूर इस्लामी विद्वान मुफ्ती आजम राजस्थान हैं। हिन्दुस्तान भर में इनके इस्लामी फतवे मान्य हैं। हिन्दुस्तान भर के मुफ्तियों में उनका नाम बहुत बड़ा है। इस मौके पर तेली समाज द्वारा उनका इस्तकबाल किया जाएगा।
