बूंदी में किसान ललकार रैली: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा व प्रतिपक्ष नेता जूली ने स्मार्ट मीटर का किया विरोध, पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग की
जिला अध्यक्ष एवं केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा व हिंडोली विधायक अशोक चांदना भी रहे मंचासीन
एनसीआई@बूंदी
शहर के लंका गेट रोड स्थित पुरानी धान मंडी यार्ड में गुरुवार को कांग्रेस की किसान ललकार रैली का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली सहित सभी वक्ताओं ने घरों में लगने वाले स्मार्ट मीटर का जमकर विरोध किया। साथ ही प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने से आमजन और किसानों पर बहुत बड़ा भार पड़ेगा। इसे प्रदेशवासी सहन नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष अतिवृष्टि के चलते पूरे जिले में किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। सरकार इन्हें फसल खराबे का मुआवजा जल्द से जल्द दे।
मंच पर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा व प्रतिपक्ष नेता जूली के अलावा बूंदी कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, बूंदी जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, कोटा के नइमुद्दीन गुड्डू व भानु प्रताप सिंह, नैनवां ब्लॉक अध्य्क्ष धर्मराज मीणा, हिंडोली के लक्ष्मण बैरवा, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष राम किरण मीणा, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौर, केशवरायपाटन ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, नैनक राम, बूंदी शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, समृद्ध शर्मा, संदीप पुरोहित, भारत सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश शर्मा ने किया।
