राहुल इफेक्ट: तू-तड़ाक वाली भाषा से बहुत आगे निकल गई बात, अब कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को दी मां की गाली
इसी मंच से दी गई मोदी को गाली।
राजनीति में कितनी गिरावट आ चुकी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मां की गाली दी जाती है। खुद राहुल गांधी भी पीएम के लिए लगातार तू-तड़ाक की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं।
एनसीआई@पटना/दरभंगा
कांग्रेस के शीर्ष नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बिहार के दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सारी मर्यादाएं टूट गईं। पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए तू-तड़ाक वाली भाषा उपयोग किया और फिर किसी ने मंच से माइक पर पीएम मोदी को मां की गाली दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में किसी को ‘मोदी मा…द है’, साफ-साफ सुना जा सकता है। राहुल गांधी ने अभी-अभी कहा ही था कि उन्होंने अब अपनी राजनीति का गीयर और तेवर, दोनों बदल दिया है।
मंच से मोदी की मां को गाली, राहुल बिल्कुल चुप
सवाल है कि क्या प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग समेत विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के लिए अपशब्दों के इस्तेमाल से आगे अब गाली-गलौच की भाषा का उपयोग ही राहुल गांधी के नए राजनीतिक तेवर की पहचान है? यह सवाल इसलिए कि खुलेआम प्रधानमंत्री को मंच से गाली दिए जाने के घंटों बाद भी राहुल गांधी की तरफ से कोई बयान तक नहीं आया है।
घृणा का पर्याय बन गई है राहुल की बिहार यात्रा: बीजेपी
बिहार प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया कि महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है। बिहार भाजपा ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, ‘राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई। यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है।’
भाजपा ने कहा कि तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को अपमानित कराया। अब उनकी हताशा की स्थिति यह है कि वे मोदी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी सम्भव नहीं।
गाली देने वाले के खिलाफ होगी एफआईआर
यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी यदि हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। यह बेहद शर्मनाक है। इस मामले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली थाना में प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने और उनके प्रति अशोभनीय शब्द कहे जाने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएगा।
बीजेपी ने कहा- गांधी परिवार की कांग्रेस स्तरहीन हो गई है
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन मुद्दे पर गहरी आपत्ति दर्ज कराते हुए कांग्रेस को गाली देने वाली पार्टी बताया। पात्रा ने भाजपा मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया उसने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है।
खुद को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने वाली पार्टी का ये हाल?
पात्रा ने कहा कि जो पार्टी अपने आप को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती थी, वह गांधी जी की पार्टी थी। लेकिन, आज जो पार्टी अपने आप को तथाकथित रूप से स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है, वह आज गाली वाली पार्टी बन गई है। ये महात्मा गांधी जी की पार्टी नहीं, बल्कि तथाकथित नकली गांधी परिवार की पार्टी है।
कांग्रेस को शर्मसार होना चाहिए: भाजपा
पात्रा ने कहा कि आज भाषा की मर्यादा तार-तार हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तरफ से प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए जिस कटुतापूर्ण, अश्लीलता पूर्ण भाषा का प्रयोग किया गया है, उसके लिए उस कांग्रेस पार्टी को शर्मसार होना चाहिए, जो अपने आप को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है।
सब देख-सुन रही है बिहार की जनता, देगी जवाब
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जनता इस प्रकार की भाषा को देख और परख रही है, जो समय आने पर इसका जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि अपशब्दों का प्रयोग करने में राहुल गांधी, संजय राउत और मणिशंकर अय्यर में कोई अंतर नहीं है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री सहित देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं सीबीआई, चुनाव आयोग, ईडी आदि पर आरोप और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
मोहम्मद नौशाद पर पीएम मोदी को गाली देने का आरोप
उल्लेखनीय है कि कि दरभंगा के अतरबेल में रैली के दौरान मंच से पहले तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चोर है कहा गया, फिर उन्हें मां की गाली दी गई। इस दौरान मंच से ‘नौशाद’ नाम बोलते हुए किसी की आवाज आती सुनाई दी। बताया गया है कि मोहम्मद नौशाद यूथ कांग्रेस का नेता है, उसी ने मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहे और मां की गाली दी है।
