April 28, 2026

News Chakra India

Never Compromise

पैगम्बर ए इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में पौधरोपण किया, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कादरी शिक्षण संस्था में हुआ कार्यक्रम

पैगम्बर ए इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में पौधरोपण किया, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कादरी शिक्षण संस्था में हुआ कार्यक्रम

एनसीआई@बाड़मेर

अल्लाह के रसूल मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के दिन की खुशी में बाड़मेर के जिलानी नगर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कादरी शिक्षण संस्थान में 200 पौधों का रोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

संस्थान जिलानी जमात के सदर हाजी इदरीश देरासर ने कहा पैगम्बर इस्लाम ने कहा कि एक पौधा आप अपने रिश्तेदार मरहूम के नाम का लगाते हो तो उसकी छांव में जीव-जंतु, पशु-इंसान बैठता है, आराम करता है। आपके रिश्तेदार को कब्र में उसका ईशाले सवाब पहुंचता है।

पूर्व राज्य मंत्री अशरफ अली ने कहा-अच्छा वातावरण शुद्ध हवा के लिए जरूरी है। पौधरोपण के द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में हम सबको भागीदार बनना है।

इस मौके पर खलीफा शौकत अली, खलीफा हाजी सरादीन खान, खलीफा गुलाम धनवाणी, डॉ. रतन खान, अब्दुल हक, सिकंदर खान, खलीफा सुभान खान, खलीफा युसूफ खान, मेहमूद खान, हकीम खान, मोहम्मद खान, सुमार खान, खुढाणी यारु खा, तमाची खान, दिलबर माले खान, मुस्तफा खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.