April 23, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजपूत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम, समाज ने शुरू की मासिक पेंशन योजना

राजपूत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम, समाज ने शुरू की मासिक पेंशन योजना

एन‌सीआई@कोटा

राजपूत समाज कोटा संगठन की ओर से रविवार को कंसुआ स्थित एक मैरिज गार्डन में ‘शक्ति’ के बैनर तले सामाजिक सहयोग की अनुकरणीय पहल शुरू की। इसके तहत समाज के सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को नियमित पेंशन और स्वरोजगार सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के आयोजक रविन्द्र सिंह हाड़ा ‘नरेश’ ने बताया कि हाल ही में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में समाज की 21 महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सिलाई मशीनें वितरित की गईं थीं। उसी दौरान यह निर्णय लिया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मासिक पेंशन योजना शुरू की जाएगी। इसी क्रम में रविवार को 15 जरूरतमंद महिलाओं को 800-800 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की गई, वहीं एक महिला को स्वरोजगार के लिए 11,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।

बैठक में यह सहमति बनी कि समाज प्रत्येक माह इन परिवारों को पेंशन उपलब्ध कराएगा और कम से कम एक महिला को स्वरोजगार के लिए नकद राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में निरंतर सहयोग मिल सके।

कार्यक्रम में लोकेंद्र सिंह राजावत, गोपाल सिंह कानावत, हिम्मत सिंह हाड़ा, रविन्द्र सिंह हाड़ा नरेश, भवानी सिंह सोलंकी, महावीर सिंह शक्तावत, विवेक सिंह सिसोदिया, मुकेश सिंह राजावत, भैरू सिंह राठौड़, हेमलता चौहान, हरिओम सिंह भदौरिया, राजेश सिंह परिहार सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इन्होंने सामाजिक उत्थान पर अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.