March 10, 2026

News Chakra India

Never Compromise

बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी नहीं होंगे शामिल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी नहीं होंगे शामिल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने वाले हैं। उनकी जगह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जाएंगे। भारत की इस उच्चस्तरीय उपस्थिति को दोनों देशों के गहरे और स्थायी संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।

एनसीआई@नई दिल्ली

बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बम्पर जीत हासिल की है। 12 फरवरी 2026 को हुए आम चुनावों में BNP ने कुल 300 में से 212 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जिनका क्षेत्र में राजनीतिक और कूटनीतिक बदलावों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं करेंगे। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में आयोजित बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

यह समारोह BNP के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के औपचारिक कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा है। इस हाई-लेवल प्रतिनिधित्व को दोनों देशों के बीच गहरे और स्थायी सम्बंधों का प्रतीक माना जा रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक जुड़ाव लम्बे समय से रहा है और दोनों देशों के सम्बंध अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत होते रहे हैं।

नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की उपस्थिति को द्विपक्षीय सम्बंधों की निरंतरता और सहयोग की भावना के तौर पर देखा जा रहा है। भारत ने बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनी गई सरकार का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तारिक रहमान को फोन करके बधाई दी। तारिक रहमान के नेतृत्व को वहां की जनता से साफ जनादेश प्राप्त हुआ है, जिसे भारत ने सकारात्मक रूप में स्वीकार किया है। यह नई सरकार क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में अहम भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.