April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

कोटा: दुकान के बाहर खड़े युवक की दोस्तों ने ही घेरकर पीछे से चाकू मार की हत्या, आरोपी फरार

कोटा: दुकान के बाहर खड़े युवक की दोस्तों ने ही घेरकर पीछे से चाकू मार की हत्या, आरोपी फरार

एनसीआई@कोटा

महावीर नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते बुधवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक अपने घर के पास ही दुकान के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले के कुछ दोस्तों ने इस पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस वारदात में गम्भीर घायल हुए युवक को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बॉम्बे योजना निवासी विक्रम सिंह (27) के रूप में हुई है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चला है।

मृतक विक्रम सिंह के बड़े भाई लक्की ने बताया कि घटना रात सवा नौ बजे के आसपास की है। मेरा छोटा भाई विक्रम घर के पास स्थित दुकान पर खड़ा था। उसी समय मोहल्ले में रहने वाले आशु, अकरम, राजकुमार, गोलू व अन्य ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

विक्रम को चाकू के तीन-चार जगह घाव लगे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हमलावर विक्रम के दोस्त थे। उनके बीच छोटी-मोटी कहासुनी हुई थी। आज सुबह समझाइश भी की गई थी। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि युवक पर चाकू से हमला होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों की तलाश करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.