May 6, 2026

News Chakra India

Never Compromise

रिटायर्ड‌ सीए को 24 दिन डिजिटल अरेस्ट रख 1 करोड़ रुपए ठगे, ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर दिया वारदात को अंजाम, वीडियो कॉल पर झूठी एफआईआर और कोर्ट कार्रवाई दिखाकर डराया

रिटायर्ड‌ सीए को 24 दिन डिजिटल अरेस्ट रख 1 करोड़ रुपए ठगे, ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर दिया वारदात को अंजाम, वीडियो कॉल पर झूठी एफआईआर और कोर्ट कार्रवाई दिखाकर डराया

एनसीआई@सीकर

सीकर में रिटायर्ड सीए को 24 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.03 करोड़ रुपए ठग लिए गए। साइबर फ्रॉड गिरोह के लोगों ने रिटायर्ड सीए को वीडियो कॉल पर झूठी एफआईआर और कोर्ट कार्यवाही भी दिखाई। बुजुर्ग हनुमान सिंह (72) निवासी टैगोर स्कूल सीकर ने साइबर पुलिस थाने में सोमवार को इस सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइबर पुलिस थाने के डीएसपी जीवनलाल खत्री ने बताया- परिवादी हनुमान सिंह ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि वे गुरुग्राम में सीए से रिटायर होकर अभी सीकर में रह रहे हैं। उनके पास 1 अप्रेल को अनजान नम्बरों से मोबाइल पर कॉल आया। तब वे घर पर अकेले थे। तब फोन काट दिया। इसके बाद वॉट्सएप पर बदमाश वॉइस कॉल करके धमकी देने लगे।
इसके बाद 4 अप्रेल से लेकर 27 अप्रेल तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान कोर्ट की कार्यवाही सहित ईडी-सीबीआई का डर दिखाते हुए 1 करोड़ 3 लाख 81 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने के नाम पर डराया

डीएसपी जीवनलाल खत्री ने बताया- हनुमान सिंह को बदमाशों ने वॉट्सएप पर वॉइस कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को कभी ईडी-सीबीआई और कभी पुलिस अधिकारी बताया। बदमाशों ने पीड़ित हनुमान सिंह से कहा कि तुम्हारे मोबाइल नम्बर से महिलाओं को अश्लील और गैरकानूनी मैसेज भेजे जा रहे हैं। कई बैंक अकाउंट से गैरकानूनी ट्रांजेक्शन करने की बात भी कही।
साइबर ठगों ने पीड़ित हनुमान सिंह से कहा कि तुम्हारे खिलाफ FIR दर्ज है। इसके बाद वीडियो कॉल पर FIR के साथ कोर्ट कार्यवाही की प्रक्रिया भी दिखाई गई। इससे बुजुर्ग हनुमान सिंह डर गए और मानसिक दबाव में आ गए।

वीडियो कॉल पर दिखाई कोर्ट कार्यवाही, फर्जी एफआईआर से डराया

बुजुर्ग हनुमान सिंह को डिजिटल अरेस्ट करने वाले साइबर ठग इतने शातिर थे कि उन्होंने वीडियो कॉल के दौरान एक एफआईआर ऐसी दिखाई, जिसमें आरोपी पीड़ित को बनाया गया। साथ ही वीडियो कॉल पर उसके खिलाफ कोर्ट कार्यवाही दिखाई गई।

मुकदमा वापस लेने के नाम पर की ठगी

डीएसपी जीवनलाल खत्री ने बताया- आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने के नाम पर पीड़ित हनुमान सिंह से ठगी का खेल शुरू किया। आरोपियों ने उन्हें 24 दिन डिजिटल अरेस्ट करके 1 करोड़ 3 लाख 81 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। डीएसपी खत्री ने कहा- मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है।

नम्बरों के जरिए आरोपियों का पता लग रही पुलिस
डीएसपी जीवनलाल खत्री ने बताया- बुजुर्ग हनुमान सिंह को आरोपियों ने जिन नम्बरों से वॉट्सएप पर वीडियो कॉल करके पूरी वारदात को अंजाम दिया। अब उन नम्बरों के आधार पर पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.