व्यापार महासंघ ने नैनवां रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया
एनसीआई@बूंदी
नवगठित नैनवां रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आज शनिवार को व्यापार महासंघ की ओर से माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। साथ ही शुभकामनाएं भी दीं।
जानकारी के अनुसार व्यापार महासंघ के अध्यक्ष निरंजन जिंदल, सचिव कमलेश गौतम, अशोक चित्तौड़ा व प्रवक्ता माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने नैनवां रोड व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व संरक्षक हर्षवर्धन भटनागर का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही व्यापार महासंघ की ओर से जितेंद्र शर्मा को आश्वासन दिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर व्यापार महासंघ चौबीसों घंटे उनकी हर समस्या के समाधान के लिए तैयार रहेगा। इस पर नैनवां रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने व्यापार महासंघ का आभार जताया।
