April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

संशोधित गाइड लाइन: कल संडे कर्फ्यू नहीं, शहीद दिवस के कारण फैसला, अन्य पाबंदियों में सोमवार से मिलेगी छूट

संशोधित गाइड लाइन: कल संडे कर्फ्यू नहीं, शहीद दिवस के कारण फैसला, अन्य पाबंदियों में सोमवार से मिलेगी छूट

एनसीआई@जयपुर

राजस्थान में कोरोना की नई गाइड लाइन की पाबंदियों से सोमवार से छूट मिलेगी। हालांकि संडे कर्फ्यू से छूट एक दिन पहले अर्थात कल 30 जनवरी से ही मिल जाएगी।

राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से शनिवार रात संशोधित गाइड लाइन जारी की गई। इसमें बताया गया है कि देश में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने नगरीय क्षेत्रों में संडे कर्फ्यू समाप्त कर दिया है। पहले संडे कर्फ्यू अगले सप्ताह से खत्म होने वाला था।

गाइड लाइन की अन्य पाबंदियों में सोमवार से छूट मिलेगी। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को ही कोरोना की नई गाइड लाइन जारी करते हुए पाबंदियों पर कुछ छूट दी थी। यह सोमवार से लागू होनी हैं। अब सोमवार से बाजार रात 10 बजे तक खुल सकेंगे।

ग्रामीण इलाकों से संडे कर्फ्यू पहले से ही हटाया जा चुका है। बाजार खोलने का समय दो घंटे बढ़ा दिया है। अभी तक रात 8 बजे तक बाजार बंद करने का प्रावधान है, इसे बढ़ाकर रात 10 बजे कर दिया गया है। नई गाइडलाइन सोमवार, 31 जनवरी से लागू होगी।
नई गाइड लाइन के हिसाब से शहरी क्षेत्रों में 1 फरवरी से 10वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। 10 फरवरी से कक्षा 6 से 9 तक के स्कूल खुलेंगे। वहीं शादियों में मेहमानों की संख्या की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 100 मेहमानों को ही बुलाने की अनुमति रहेगी। गृह विभाग ने शुक्रवार रात को जारी गाइड लाइन में कुछ संशोधन करते हुए शनिवार रात को फिर नई गाइड लाइन जारी की है।

नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

नाइट कर्फ्यू सहित दूसरी पाबंंदियां फिलहाल जारी रहेंगी। सरकार आगे भी अब कोरोना के हालात देखकर एक-एक करके पाबंदियां हटाएंगी। इसके लिए हर सप्ताह गाइड लाइन जारी की जा सकती है। जनवरी में भी अब तक हर सप्ताह गाइड लाइन जारी की गई है।

बिना वैक्सीन वालों के लिए पाबंदियां सम्भव

सरकार ने 31 जनवरी तक सबके लिए वैक्सीन लगाना अनिवार्य किया है। 1 फरवरी से बिना वैक्सीन लगे लोगों के लिए पाबंदियां लगाने को लेकर अलग से गाइड लाइन जारी की जा सकती है। बिना वैक्सीन वालों को आगे सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जा सकता है। सरकार नई गाइड लाइन पर काम कर रही है, जिसे जल्द जारी किए जाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.