April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान: नाबालिग से 8 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 50 हजार, फिर कर दिया वायरल

राजस्थान: नाबालिग से 8 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 50 हजार, फिर कर दिया वायरल

एनसीआई@अलवर

राजस्थान के अलवर में एक 16 साल की नाबालिग युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 8 युवकों ने युवती से पहले दरिंदगी की और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने लगे। आरोपियों ने पीड़िता से 50 हजार रुपए वसूल लिए, मगर और पैसे मांगना जारी रहा। ‌पीड़िता के द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घर वालों तक भी पहुंचा, तब लड़की ने उन्हें पूरी बात बताई।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने यह जानकारी दी है। सभी आरोपियों की उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई गई है। पुलिस ने Pocso एक्ट सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले जिले की 16 वर्षीय लड़की की निजी तस्वीरें प्राप्त कीं। इसके बाद 50 हजार रुपए नहीं देने पर उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी। बाद में नाबालिग को बुलाकर मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों ने उससे गैंगरेप किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित लड़की के भाई ने बुधवार को इस सम्बन्ध में पुलिस में मामला दर्ज कराया।

प्राइवेट तस्वीरों की धमकी देकर गैंगरेप किया

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के भाई ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल ने 31 दिसम्बर, 2021 को उसकी बहन को पास की एक जगह पर बुलाया और कहा कि उसके पास उसकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें हैं। अगर वह नहीं आती है तो वो इन्हें वायरल कर देगा। आठवीं कक्षा की यह छात्रा जब मौके पर पहुंची तो वहां आठ लोग मौजूद थे। इन्होंने युवती के कपड़े उतार उसका यौन शोषण किया। साथ ही इस घटना का वीडियो भी बना लिया। इससे वह करीब एक घंटे तक बेसुध पड़ी रही। होश में आने पर घर पहुंची।

अधिक पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल किया

शिकायत के मुताबिक, साहइ ने पीड़िता से पैसे भी वसूलने शुरू कर दिए और धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म भी किया। इस साल अप्रेल से जून के बीच आरोपी ने पीड़िता से 50 हजार रुपए वसूले, लेकिन जब वह और अधिक पैसे देने में विफल रही तो आरोपी ने उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक अतुल आगरा ने कहा, “भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत होते हैं. मामले की आगे की जांच की जा रही है. साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है.”

ये हैं आरोपी

पुलिस ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में अरबाज निवासी नगला डूंगर, जावेद निवासी बाजोट, मुस्तकीम निवासी इस्माइलपुर, तालीम निवासी इस्माइलपुर, सलमान उर्फ छोटेलाल निवासी इस्माइलपुर, अकरम बाजोट इस्माइलपुर, अकरम निवासी इस्माइलपुर व साहिल निवासी इस्माइलपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.