April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

लानत है…. स्कूल हेडमास्टर शफक इकबाल ने तिरंगे को फाड़कर कुर्सी-टेबल और ब्लेक बोर्ड किए साफ, गिरफ्तार

लानत है…. स्कूल हेडमास्टर शफक इकबाल ने तिरंगे को फाड़कर कुर्सी-टेबल और ब्लेक बोर्ड किए साफ, गिरफ्तार

एनसीआई@रांची

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित बोर्ड मिडिल स्कूल के हेडमास्टर शफक इकबाल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को काटकर कुर्सी-टेबल और ब्लेक बोर्ड साफ करने का कपड़ा बना लिया। इसकी जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोग भड़क उठे। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने स्कूल का घेराव किया। बाद में पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया। उसकी अलमारी से कटा हुआ तिरंगा भी मिला है। शिक्षा विभाग ने तिरंगे का अपमान करने के आरोपी इस हेड मास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से उसे हेडमास्टर के पद से हटा दिया गया है।

देश के भविष्य को जिस हेड मास्टर पर संवारने की जिम्मेदारी थी, नैतिकता का पाठ पढ़ाने की जिम्मेदारी थी, उसी हेडमास्टर ने देशद्रोही जैसे हरकत को अंजाम दिया। देश की आन-बान और शान तिरंगे के साथ इस तरह का बर्ताव किया।

स्कूल पहुंचकर लोगों ने किया हंगामा

हेडमास्टर ने क्लास के दौरान ही तिरंगे को कैंची से काट दिया। इसके बाद कटे हुए कपड़े से कुर्सी पर जमी धूल झाड़ी और उसी से ब्लेक बोर्ड साफ किया। क्लास में मौजूद बच्चों ने घर लौटकर जब पैरेंट्स को यह जानकारी दी तो बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग स्कूल पहुंच गए और खूब हंगामा किया। इस बात की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुबोध राय व कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। सबने आरोपी हेडमास्टर शफक इकबाल को जमकर फटकार लगाई।

हिरासत में लिया, सरस्वती पूजा पर भी लगाई थी रोक

पूछताछ में शुरू में शफक इकबाल ने कहा कि तिरंगे को चूहे ने काट लिया था, इसलिए उसने ऐसा किया। साथ ही उसने यह भी कहा कि उसे पता नहीं था कि ऐसा करना अपराध है। बाद में पुलिस ने उसकी अलमारी से कैंची से काटा हुआ तिरंगा बरामद कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शफक इकबाल के खिलाफ पहले भी आपत्तिजनक शिकायतें मिली हैं। स्कूल में पहले छात्र मिलकर सरस्वती पूजा करते थे, मगर शफक इकबाल ने आने के बाद इस पर भी रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.