April 22, 2026

News Chakra India

Never Compromise

Jio जल्द ला सकता है ऐसा डिवाइस, जिससे फ्री में देख पाएंगे चेनल्स, पुराने टीवी में भी करेगा काम

Jio जल्द ला सकता है ऐसा डिवाइस, जिससे फ्री में देख पाएंगे चेनल्स, पुराने टीवी में भी करेगा काम

एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क

Jio अभी देश की नम्बर-1 टेलीकॉम कम्पनी है। कम्पनी जल्द ऐसा डिवाइस लाने वाली है, जिससे आप फ्री में टीवी चेनल्स देख सकते हैं। इसके अलावा आप IPL का मजा भी फ्री में बड़ी स्क्रीन पर ले सकते हैं। इस डिवाइस का नाम Jio Media Cable होगा।

Jio Media Cable की मदद से कम्पनी DTH ऑपरेटर्स को टक्कर देने की तैयारी में है। Jio Media Cable एक छोटा सा डिवाइस होगा, जिसे आपको अपने टीवी में लगाना है। ये डिवाइस पुराने या नए टीवी दोनों में लग सकता है।

इस सम्बन्ध में जानकारी सबसे पहले GyanTherapy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गई। इसमें इस स्ट्रीमिंग डिवाइस के काम को लेकर भी जानकारी दी गई है। मार्केट में पहले Amazon Fire और Google Chrome जैसे स्ट्रीमिंग डिवाइस हैं, लेकिन इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होता है।

Jio के इस डिवाइस से टीवी पर IPL के अलावा मूवीज और वेब सीरीज भी देखे जा सकते हैं। जैसा की ऊपर बताया गया है कि इसे आप नॉन-स्मार्ट या स्मार्ट किसी भी टीवी में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको केबल मिलेगी। वीडियो में Jio Media Cable के काम करने का भी तरीका बताया गया है।

ऐसे काम करेगा

Jio Media Cable में दो पार्ट्स दिए गए हैं। इसके एक हिस्से को HDMI केबल की मदद से टीवी को कनेक्ट करना होगा, जबकि केबल की मदद से दूसरे हिस्से को Jio Phone या डिवाइस से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद फोन की सेटिंग्स में जाकर USB Tethering ऑप्शन एनेबल करना होगा।

इस ऑप्शन के एनेबल होने के बाद आप Jio Cinema ऐप की मदद से टीवी पर कंटेंट देख सकते हैं। कंटेंट को आप हाई-क्वालिटी में एंजॉय कर सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसके 2000 रुपए से कम रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.