वॉट्सएप के करोड़ों यूजर्स को तोहफा, आया कमाल का फीचर, अपने लोगों के साथ बदलेगा चेटिंग का मज़ा
एनसीआई@सेन्ट्रल डेस्क
वॉट्सएप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कमाल का फीचर रोल आउट कर दिया है। वे अब अपने पसंदीदा लोगों से बात करने के लिए कस्टम लिस्ट (Custom List) तैयार कर सकेंगे। इससे उनका चेटिंग का एक्सपीरियंस बदल जाएगा। Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने वाट्सऐप के आधिकारिक चैनल के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
इस कस्टम लिस्ट में यूजर्स अपने पसंदीदा लोगों और ग्रुप्स को रख सकते हैं। वॉट्सएप में लम्बे समय से इस कस्टम लिस्ट फीचर पर काम हो रहा था।
क्या है Custom List?
वाट्सएप का यह लेटेस्ट Custom Lists फीचर को Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किया गया है। कस्टम लिस्ट में यूजर्स के पास यह आजादी रहेगी कि वे अपने पर्सनल प्रिफरेंस के आधार पर लोगों और ग्रुप्स को इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को एप में जल्द मिलने लगेगा। इसे फेज वाइज रोल आउट किया जा रहा है।
